PunjabCrime

अमृतसर के मजीठा में गुंडागर्दी की तस्वीर आई सामने, गैंगस्टर ने शोरूम को लगाई आग

16,NOVMEMBER AMRITSAR

अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में एक बार फिर से गैंगस्टर राज की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। फिरौती न देने पर एक गैंगस्टर द्वारा पुराने वाहनों के शोरूम को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना से जुड़े आगजनी के वीडियो और धमकी भरी ऑडियो भी सामने आई हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अमन गोता द्वारा पीड़ित युवक से लगातार फिरौती की मांग की जा रही थी। पीड़ित की पहचान कंवलप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मजीठा में पुरानी कारों का शोरूम चलाते हैं। फिरौती न देने पर गैंगस्टर के गुर्गों ने शोरूम में आग लगा दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने रात के समय ड्यूटी पर तैनात बुजुर्ग चौकीदार पर गोलियां चलाकर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की। हालांकि चौकीदार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

पीड़ित कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कई बार पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद गैंगस्टर ने और भी गंभीर धमकियां दीं और हमले को अंजाम दिया। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *