Punjab

अमृतसर पुलिस–बदमाश मुठभेड़: एक ढेर, दूसरा फरार

20,NOVMBER अमृतसर के थाना छेहरटा क्षेत्र में सोमवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी हरजिंदर उर्फ हैरी, जो करीब दस दिन पहले ही जेल से बाहर आया था, विदेशी गैंगस्टरों के संपर्क में है और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा है। इसके बाद सीआईए स्टाफ और एंटी-गैंगस्टर ऑपरेशनल यूनिट ने लिंक रोड पर नाका लगाया।

कुछ देर बाद दो युवक मोटरसाइकिल पर पहुंचे और पुलिस के रुकने के इशारे पर पीछे मुड़कर भागने लगे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसमें लगभग चार राउंड गोलियां चलीं और पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा। जवाबी कार्रवाई में एसआई बलविंदर सिंह और एएसआई प्रगट सिंह ने फायर किया, जिससे हरजिंदर उर्फ हैरी घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका साथी सनी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मौके से ग्लॉक पिस्टल, 30 बोर पिस्टल, मैगज़ीन, लाइव राउंड और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार बरामद हथियार संभवतः पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए थे। हरजिंदर के मोबाइल से विदेशी वर्चुअल नंबर और सोशल मीडिया संपर्क भी मिले हैं, जो अंतरराष्ट्रीय गैंगों से उसके लिंक की पुष्टि करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *