Punjab

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में गैस रिसाव से लगी भीषण आग, हादसे से मची अफरा-तफरी

6…jan..आंध्र प्रदेश के डॉ. बी.आर. आंबेडकर कोनासीमा जिले के मलकीपुरम मंडल के इरुसुमंदा गांव में सोमवार को ओएनजीसी के एक कुएं (Mori-5) में गैस रिसाव के बाद भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मचा गया। घटना तब हुई जब वर्कओवर रिग के जरिए मरम्मत कार्य चल रहे थे और अचानक दबाव बढ़ने से गैस और कच्चे तेल का मिश्रण बाहिर फूटकर फैल गया।

रिसाव के बाद गैस इतनी तेज़ी से फैली कि आसपास का इलाका धुँए और सफेद कोहरे से घिर गया। कुछ ही समय बाद यह गैस आग पकड़ बैठी और लपटें कई मीटर ऊँची उठती हुई दिखाई दीं, जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों और कामगारों में भारी panic फैल गया।

प्रशासन और ओएनजीसी की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और ओएनजीसी अधिकारी मौके पर पहुँचकर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने आस-पास के तीन गांवों से करीब 600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है और स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

ओएनजीसी ने बयान में कहा कि घटना के कारणों की जांच जारी है और फिलहाल कुएँ को बंद कर दिया गया है। क्षेत्र को काफ़ी दूरी तक खाली करवा कर और बिजली काट दी गई है ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है, और राहत-प्रशमन कार्य जारी है।

इस हादसे ने इलाके में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाया है, और प्रशासन तथा ओएनजीसी के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *