Punjab

आम आदमी पार्टी के सर्वे अनुसार जालंधर उपचुनाव में भाजपा एक नंबर पर आ रही है : राज कुमार वेरका

जालंधर : भाजपा के सीनियर नेता राज कुमार वेरका ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता कर वेरका ने कहा कि उपचुनावों को लेकर कई प्राइवेट एजेंसियों के साथ साथ पार्टियां भी अपने स्तर पर सर्वे करवाती है, कि पब्लिक किसको जिताएगी। वेरका ने कहा कि इन उपचुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा करवाए गए सर्वे में भाजपा एक नंबर पर चल रही है। जिससे अरविंद केजरीवाल बौखला गए और कर्नाटका का प्रचार छोड़ जल्दी से जालंधर रैली करने के लिए आ गए। वेरका ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों के साथ साथ अब आप के विधायक भी लोगों से फिरौती मांगने लग गए है,तो इनको कौन वोट डालेगा। नाम पूछने पर बोले एक होवे कमला तां समझावे केहड़ा, वेहड़ा होवे कमला तां समझावे केहड़ा कहकर बोले किस-किस का नाम लूं। वेरका ने कहा कि भगवंत मान ने कहा कि संगरूर वालों ने अपना फर्ज अदा कर दिया है और अब जालंधर वालों की बारी है, वेरका ने कहा कि इसका मतलब है कि संगरूर में आम आदमी पार्टी को करारी हार सहनी पड़ी थी अब जालंधर वासी भी अपना फर्ज अदा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *