Punjab

इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, महेश सेवा ने दी श्रद्धांजलि

11..jan..इंटरटेनमेंट जगत से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध सिंगर और अभिनेता प्रशांत तमांग, जिन्होंने 2007 में इंडियन आइडल सीजन 3 का खिताब जीता था, का 11 जनवरी 2026 की सुबह दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें 43 वर्ष की उम्र में मृत अवस्था में उनके निवास से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

तमांग की मौत की पुष्टि फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने की, और शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) आया था। हालांकि आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है।

दर्ज़िलिंग, पश्चिम बंगाल के नागरीक प्रशांत तमांग ने इंडियन आइडल 3 जीतकर राष्ट्रीय पहचान बनाई थी। पेशे से वे पहले कोलकाता पुलिस कॉन्स्टेबल थे और पुलिस ऑर्केस्ट्रा में गाते थे। शो जीतने के बाद उन्होंने संगीत और अभिनय में सफल करियर बनाया, जिसमें नेपाली फिल्मों के अलावा भारतीय वेब सीरीज़ जैसे पाताल लोक 2 में भी उनके अभिनय को सराहा गया।

उनके निधन पर दार्जिलिंग के सिंगर महेश सेवा समेत कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। महेश सेवा ने इंस्टाग्राम पर प्रशांत को “प्यारे भाई” बताते हुए अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

प्रशांत तमांग की शानदार आवाज़ और सफ़र ने संगीत प्रेमियों के साथ-साथ गोरखा और नेपाली समुदायों में भी गहरा प्रभाव छोड़ा है। उनके जाने से मनोरंजन जगत एक अनुभवी कलाकार को खो बैठा है, और उनके प्रति सम्मान एवं यादें हमेशा जीवित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *