इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी जापान पहुँचीं अपनी बेटी के साथ
18..JAN..इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपनी बेटी के साथ जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गई हैं, जहां वह एक आधिकारिक तीन-दिवसीय दौरे पर हैं। उनकी यह यात्रा इटली और जापान के 160वें राजनयिक सम्बन्धों की वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देना इसका मुख्य उद्देश्य है।
आधिकारिक समारोह के दौरान जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने मेलोनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह बैठक इस दृष्टि से खास थी कि दोनों ही महिला प्रधानमंत्री है और वे जी-7 देशों का नेतृत्व कर रही हैं। बैठक में सुरक्षा, व्यापार, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
मेलोनी की यात्रा को एक और यादगार पल तब मिला जब उनके 49वें जन्मदिन (15 जनवरी) के मौके पर जापानी पीएम ने उनके लिए इटैलियन भाषा में “हैप्पी बर्थडे” गाया और केक देकर उन्हें सरप्राइज किया। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया, गले मिले और यह क्षण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
इसके अलावा, जापानी प्रधानमंत्री ने मेलोनी को कुछ खास उपहार भी दिए, जिनमें बेटी के लिए Hello Kitty से जुड़ी चीज़ें भी शामिल थीं, जो विशेष रूप से उनके पारिवारिक पल को और भी खास बना देती हैं।
उनकी इस यात्रा का diplomatic पक्ष भी महत्त्वपूर्ण रहा। दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को “विशेष रणनीतिक साझेदारी” के रूप में उभारने का निर्णय लिया, जिसमें रक्षा, उद्योग और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया।
मेलोनी ने अपनी यात्रा को “दो दूर देशों के बीच बढ़ती दोस्ती” का प्रतीक बताया और सोशल मीडिया पर एक एनिमे-स्टाइल सेल्फी भी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा: “दो दूर देशों के बावजूद हम और करीब आ रहे हैं।”
इस दौरे से इटली और जापान के बीच पारंपरिक रिश्तों को नई दिशा मिल सकती है, जो वैश्विक स्तर पर स्थिरता और साझेदारी को और मजबूत करेगा।

