उपचुनाव में भाजपा ने पंजाब के मुद्दों को पंजाब सरकार को घेरा
जालंधर : लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता द्वारा प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा की गई जनसभा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में सरकार होने के बावजूद भी कल कुर्सियां खाली ही रही। अरविंद केजरीवाल फिर से लोग लुभावनी बातें करने लगे कि जालंधर में पीजीआई जैसा अस्पताल देंगे, जबकि मोहल्ला क्लीनिक में पंजाब के लोग नहीं जान रहे।

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ही दुखदाई खबर है, खासकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी ऐसी घटनाएं हुई हैं उसका मुंह तोड़ जवाब देते हैं। पिछले लंबे समय से ऐसी घटनाएं रुक गई थी पर अब दोबारा से ऐसी घटना हुई है, सरकार इस पर ध्यान देगी और जो प्रक्रिया है उसी तरह से मदद की जाए और भाजपा हमेशा जवानों के साथ खड़ी है।
भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्दू को विजिलेंस ने किया तलब इसको लेकर उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का काम है कि किसी भी तरह यह व्यक्ति को दबाना चाहती, चुनाव के वक्त प्रेशर क्रिएट करना करना बहुत ही गलत बात है। लेकिन भाजपा पार्टी ने नेता से कहा है जैसी भी जांच होगी उसमे पूरा सहयोग करें।
बारिश कारण खराब हो रही किसानों की फसलों को लेकर कहां की पंजाब का किसान हमेशा खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में केंद्र सरकार की स्कीमे लागू न होने के कारण, किसानों को फसल बीमा योजना लगी होती, और यह राज्य सरकारों की गलती जो योजनाओं को पंजाब में लागू नहीं कर पाते। अगर किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया, तो भाजपा भी किसानो के साथ धरने पर बैठेगी।
