करण जौहर ने ‘बॉर्डर 2’ ट्रेलर का रिव्यू किया, कही ये बड़ी बात
16..jan..बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। ट्रेलर को देखने के बाद जौहर ने इसे देशभक्ति से भरपूर, भावनात्मक और शानदार बताया और कहा कि यह ट्रेलर दर्शकों को बड़े पर्दे की ओर खींचने में सफल हुआ है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह और कलाकारों की जमकर प्रशंसा भी की।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “BORDER2 will open hugely! यह ट्रेलर अपने काम से कहीं अधिक कर दिखाता है! यह ड्रामाटिक, देशभक्ति से भरा और इमोशनल है।” उन्होंने कहा कि सनी देओल की स्टार पावर ट्रेलर में स्पष्ट रूप से दिखती है, वहीं वरुण धवन ने शांत लेकिन प्रभावी तरीके से अपने किरदार को पेश किया है। उनके अनुसार दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की मौजूदगी भी दर्शकों को प्रभावित करेगी।
ट्रेलर में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि को बड़े पैमाने पर पेश किया गया है, जिसमें युद्ध के दृश्यों के साथ भावनात्मक क्षण और दमदार संवाद भी शामिल हैं। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसे “गोसबम्प्स देने वाला” और “ब्लॉकबस्टर लोडिंग” भी बताया है, जिससे फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ गया है।
‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, और ट्रेलर की प्रतिक्रिया के आधार पर बॉक्स ऑफिस पर इसके धमाकेदार ओपनिंग करने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

