breakingCrimePunjab

क्लासरूम में मौत का तांडव: लॉ छात्रा की हत्या कर आरोपी ने की आत्महत्या

09 ,फरवरी तरनतारन (पंजाब):
तरनतारन जिले के उस्मा गांव स्थित एक लॉ कॉलेज में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा संदीप कौर की एक युवक ने कक्षा के भीतर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली।घटना के बाद संदीप कौर का शव कॉलेज की कक्षा में ही पड़ा रहा, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, मृतक छात्रा के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद कॉलेज प्रशासन फिलहाल गायब बताया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *