खेतो से शव बरामद, परिवार का आरोप, बेटे का किया कत्ल
31..दिसंबर…जालंधर: मकसूदा थाने के अंतगर्त आते भूत कालोनी में व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान अमृत के रूप में हुई है। वहीं घटना को लेकर परिवार ने आशंका जताई है कि उनके बेटे का कत्ल किया गया है। महिला ने घटना स्थल पर मौजूद महिला के पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें अमृत की मां दूसरी महिला के पति पर कत्ल के आरोप लगा रही है।
हालांकि महिला अपने पति पर लगे आरोपों को नकार रही है। मृतक का मां का आरोप है कि महिला ने पति के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। परिवार ने बताया कि मृतक कैपिटल अस्पताल में नौकरी करता था। अमृत की पत्नी दिल्ली में नौकरी करती है। आज सुबह ड्यूटी से घर लौटा था। इस दौरान गौरा नामक दोस्त उसके घर आया और काम के बहाने उसे घर से ले गया। जहां रास्ते में एक्टिवा खराब हो गई और रास्ते में मकैनिक को 500 रुपए देने के लिए मकैनिक के फोन से गोरे ने पैसों को लेकर फोन किया। जिसके बाद दोनों भूत कालोनी में पहुंच गए। काफी देर तक दोनों का पता नहीं चला और उसके बाद परिवार ने अमृत को फोन लगाया और उसका फोन नहीं लग रहा था।
जिसके बाद लोगों से पूछते हुए वह मकैनिक तक पहुंचे, जहां मकैनिक ने बताया कि अमृत दोस्त के साथ एक्टिवा ठीक करवाने के लिए आया था। जिसके बाद लोगों ने बताया कि भूत कालोनी में व्यक्ति का शव मिला है। जब परिवार ने घटना स्थल पर जाकर देखा कि अमृत का शव खेतों में पड़ा हुआ था। परिवार ने कहा कि गोरे के घर पहुंचे और उसकी पत्नी कह रही है कि वह ट्रक का काम करता है और वह काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ है। परिवार ने पुलिस को गोरे को गिरफ्तार करने की अपील की है, जिससे असल सच्चाई के बारे में पता चल सके।
परिवार ने पुलिस को बताया कि महिला के पति ने एक्टिवा पर वह उसे जबरदस्ती ले आया है और उसने खेतों में पहुंचने से पहले घर पर फोन भी किया था। आरोप है कि खेतों में लाकर बेटे को कुछ खिलाकर उसका कत्ल किया गया है। लोगों ने घटना की सूचना थाना मकसूदा की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खुद टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतक के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई कीजा रही है। वहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर असल मामले के बारे में पता लग पाएगा।


