जालंधर के Hotel Mariton में पार्टनरों के बीच हुई हाथापाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण में होटल के पार्टनर यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-A के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में पेश होने के लिए कहा है।
बेटी ने प्रेस वार्ता में लगाए आरोपयशपाल दुआ की बेटी ने प्रेस वार्ता में घटना को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को होटल में यश दुआ की पोती का जन्मदिन समारोह चल रहा था, जहां डांस पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान परमजीत मरवाहा वहां पहुंचे और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।पीड़िता के अनुसार, मरवाहा ने धमकी दी कि वह नीचे आकर देखेंगे। कुछ समय बाद जब वह नीचे गईं तो उनके पिता सहित अन्य लोगों के साथ हाथापाई होती मिली। उन्होंने कहा कि महिलाओं की पार्टी में आकर हंगामा करना गलत है।7 महीने से चल रहा है विवादपीड़िता ने स्पष्ट किया कि यह विवाद दो महीने पुराना नहीं, बल्कि पिछले सात महीनों से चला आ रहा है। उनके अनुसार, लगातार तनाव के कारण उनके पिता डिप्रेशन में चले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मरवाहा पैसे और हिस्सेदारी (5 प्रतिशत हिस्से) को लेकर दबाव बना रहे हैं।पगड़ी और ड्रिंक विवाद पर सफाईपगड़ी उतरने और ड्रिंक फेंकने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ड्रिंक उनकी ओर से नहीं गिराई गई। पगड़ी के संबंध में उन्होंने कहा कि हाथापाई के दौरान दस्तार उतरने पर उसे सम्मानपूर्वक टेबल पर रखा गया था और किसी ने उसका अपमान नहीं किया।परिवार का कहना है कि धर्म की आड़ लेकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।मामले में पुलिस जांच जारी है और दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं।