जालंधर: इस इलाके में ACP का एक्शन, वाहनों और घरों में दबिश, एक युवक काबू

जालंधर: महानगर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आई। वेस्ट हलके में नशे की शिकायतें मिलने के बाद वीरवार को भार्गव कैंप इलाके में एसीपी आतिश भाटिया के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई और आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की गई।
एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि वेस्ट हलके में कासो (CASO) ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और एक युवक को राउंड अप किया गया। इसके साथ ही एक कार और एक बाइक को इंपाउंड किया गया है।
एसीपी ने कहा कि नशा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि एसीपी आतिश भाटिया ने हाल ही में वेस्ट हलके का चार्ज संभाला है और चार्ज संभालते ही तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

