breakingPunjab

जालंधर के DCP नरेश डोगरा और दमनबीर सिंह का तबादला, नरेश डोगरा बने AIG SSOC


31,DECEMBER JALANDHAR

जालंधर: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बार डीसीपी नरेश डोगरा और दमनबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। डीसीपी नरेश डोगरा को AIG, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), फाजिल्का नियुक्त किया गया है।नरेश डोगरा ने जालंधर में कई अहम मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई थी और उनके तबादले के बाद जालंधर पुलिस प्रशासन में नए डीसीपी की तैनाती जल्द की जा सकती है। नरेश डोगरा ने कहा कि विभाग की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को वे ईमानदारी से निभाएंगे और पंजाब में अपराध पर कड़ी नकेल डाली जाएगी। AIG SSOC राज्य स्तर पर आतंकवाद विरोधी कार्रवाई, गैंगस्टर और संगठित अपराध, ड्रग्स तस्करी जैसी हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामलों की निगरानी एवं संचालन करता है। यह पंजाब पुलिस की एक विशेष यूनिट है, जो गंभीर और संगठित अपराधों पर कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *