Punjab

जालंधर बच्ची हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर ASI मंगतराम डिसमिस, पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख

27,NOVMBER जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एएसआई मंगतराम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले अधिकारी द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई थी। परिवार ने भी इस लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, जिसके आधार पर तत्काल प्रभाव से डिसमिस करने का निर्णय लिया गया।

कमिश्नर के अनुसार, बच्ची का शव पड़ोसी के वॉशरूम से बरामद हुआ था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। जांच में सामने आया कि कई अहम सबूत समय रहते सुरक्षित नहीं किए गए, जिससे मामले की दिशा प्रभावित हो सकती थी। सबूतों की सुरक्षा में ढिलाई को बेहद गंभीर मानते हुए विभाग ने एएसआई की भूमिका को संदिग्ध माना और उसे तुरंत सेवा से हटाने की कार्रवाई की।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी को पकड़ने और वारदात की गहराई से जांच करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और पूरे मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *