breakingPunjab

जालंधर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट: स्पेशल DGP प्रभा द्विवेदी की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स का सर्च ऑपरेशन

09 ,फरवरी जालंधर: पंजाब भर में आज ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इस ऑपरेशन के अंतर्गत गैंगस्टरों, नशा तस्करों और उनके गुर्गों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसी कड़ी में जालंधर कैंट स्थित रेलवे स्टेशन पर स्पेशल डीजीपी रेलवे शशि प्रभा द्विवेदी की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स ने कॉम्बिंग और सर्च अभियान चलाया।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैगों की गहन तलाशी ली गई, वहीं स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। मौके पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसपी हरिंदर सिंह गिल भी मौजूद रहे। एसपी गिल ने स्टेशन पर अलग-अलग टीमें तैनात कर सख्त जांच के निर्देश दिए। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड की टीमें भी सक्रिय रहीं। पुलिस द्वारा बेंचों पर पड़े लावारिस बैग्स की तलाशी और यात्रियों से पूछताछ की गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

स्पेशल डीजीपी प्रभा द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत राज्य भर में करीब 45 जगहों पर रेड की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ शहर के अंदरूनी व बाहरी इलाकों में स्पेशल नाकेबंदी की गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 50 संदिग्धों को राउंडअप किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान तीन दिन तक जारी रहेगा और सर्च ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *