breakingEducationPunjab

जेईई मेन 2026: जालंधर के 15 छात्रों का शानदार प्रदर्शन, इश्मित सिंह ने हासिल किए 99.97 परसेंटाइल

जालंधर (पंजाब), 17 फरवरी। (एनटीए) द्वारा 16 फरवरी को घोषित जेईई मेन 2026 के परिणामों में जालंधर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। आकाश संस्थान के कुल 15 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।

इशमित सिंह ने 99.97 परसेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं नमन नरूला और ईशान मित्तल ने 99.93-99.93 परसेंटाइल हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रों की इस उपलब्धि से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *