Punjab

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से सावधान रहें: CM योगी

5.jan..लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं को लेकर जनता को सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश में ऐसा कोई कानून नहीं है, जो Digital Arrest जैसी किसी भी प्रक्रिया की अनुमति देता हो। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति फोन, वीडियो कॉल या मैसेज के जरिए खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देता है, तो वह पूरी तरह साइबर ठगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर ठग लोगों में डर पैदा कर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। वे फर्जी केस, बैंक खाते बंद होने या गिरफ्तारी का हवाला देकर तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाते हैं। जनता को ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज से घबराने की जरूरत नहीं है।

योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी हालत में अपनी निजी जानकारी, ओटीपी, बैंक विवरण या पैसे साझा न करें। यदि किसी को इस तरह की संदिग्ध कॉल या डिजिटल अरेस्ट की धमकी मिले, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। सरकार साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन जनता का सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *