डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा
डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा पूर्वक माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की।उनके आगमन को देखते हुए पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस बल की बड़ी तैनाती के बीच बाबा जी सुबह हरमंदिर साहिब पहुंचे। वह सीधे दरबार साहिब में दरशन-दीदार को गए और गुरबाणी कीर्तन का रस लेते हुए नतमस्तक हुए।बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शन के लिए संगत में खासा उत्साह देखने को मिला, हालांकि उन्होंने मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की। दर्शन करने के बाद वे अपने काफिले सहित तुरंत रवाना हो गए।उनका यह दौरा पूरी तरह धार्मिक बताया जा रहा है और उन्होंने किसी भी बयानबाज़ी या टिप्पणी से परहेज़ किया।


