Punjab

तरनतारन उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक 36.22% मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में जारी वोटिंग

Voting for the Tarn Taran assembly by-election began at 7 AM today and will continue till 6 PM. According to the Election Commission’s data, 36.22% voter turnout was recorded by 1 PM. Polling has been peaceful so far, with voters lining up at booths since early morning.

11,NOVEMBER ,TARANTAAR तरनतारन जिले की उप विधानसभा सीट पर आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 36.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी गईं और अब तक मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में जारी है।

इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो मतदाताओं को लुभाने के लिए लंबे समय से जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र 021-तरनतारन में कुल 1,92,838 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,00,933 पुरुष91,897 महिला और 8 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, 1,357 सेवा मतदाता1,657 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक आयु)306 एनआरआई मतदाता1,488 दिव्यांग मतदाता, तथा 3,333 युवा मतदाता (18 से 19 वर्ष आयु वर्ग) शामिल हैं।

जिले में 114 मतदान स्थलों पर 222 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 4 मॉडल मतदान केंद्र3 पिंक महिला बूथ और 1 पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पिंक बूथों पर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण तरनतारन क्षेत्र को संवेदनशील माना गया है। इसीलिए पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 12 कंपनियां तैनात की गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

मतदान के बाद ईवीएम मशीनें पिड्डी स्थित इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी। मतगणना 14 नवंबर को इसी स्थान पर की जाएगी। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *