दिनदहाड़े आतंक: महिला पर बेरहमी से हमला, घटना CCTV में कैद
23,DECEMBER कर्नाटक के बेंगलुरु में 22 दिसंबर की दोपहर लगभग 3:20 बजे एक महिला के साथ दिनदहाड़े उत्पीड़न का मामला सामने आया। घटना उस समय हुई जब महिला अपनी स्कूटी के पास खड़ी थी। आरोपी नवीन कुमार अपनी कार में वहां पहुंचा और महिला का पर्स छीनकर तलाशी लेने लगा।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नवीन ने महिला को सड़क पर घसीटते हुए थप्पड़ मारे और उसके सिर व पीठ पर भी हमला किया। आरोपी ने महिला के कपड़े उतारने की कोशिश भी की। इस दौरान घटना स्थल पर 2-3 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी महिला की मदद नहीं की।पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच के अनुसार, पीड़िता और नवीन का संपर्क 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों ने फोन और मैसेज के माध्यम से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक, नवीन पीड़िता से रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था, जिसे महिला ने साफ इंकार कर दिया।आक्रोशित होकर नवीन ने पीड़िता पर हमला किया और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से जानकारी इकट्ठा कर रही है।इस घटना ने शहर में सुरक्षा और महिला सुरक्षा की चिंता को एक बार फिर उभारा है, साथ ही यह सवाल उठाया कि सार्वजनिक जगहों पर मौजूद लोग किन परिस्थितियों में मदद के लिए आगे आते हैं।

