IndiaPunjab

दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर सुरक्षा जांच के दौरान हंगामा, एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर मारपीट का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट पर यात्री के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा। पीड़ित उद्यमी अंकित दीवान का दावा है कि कतार में आगे निकलने को लेकर हुए विवाद के बाद पायलट ने सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ हाथापाई की, जिससे वे लहूलुहान हो गए।अंकित दीवान के अनुसार, घटना के समय उनका परिवार भी मौजूद था। इस अप्रत्याशित हिंसा से उनकी पत्नी और सात साल की बच्ची गहरे सदमे में हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों को बीच-बचाव करना पड़ा।घटना का वीडियो और विवरण सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पायलट को तत्काल ड्यूटी से हटा दिया है। एयरलाइन ने एक बयान में घटना पर खेद जताते हुए कहा कि मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरा सहयोग देगी।पीड़ित अंकित दीवान ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट प्रबंधन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने घटना से जुड़े सभी CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *