दिल्ली के द्वारका इलाके में एनकाउंटर, क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़
6.. jan..दिल्ली के द्वारका इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस के अनुसार, जब टीम ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने की खबर है, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया बदमाश दिल्ली-एनसीआर में लूट और स्नैचिंग की कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

