नितिन नबीन से जालंधर भाजपा नेताओं की मुलाकात
21 जनवरी.भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान नितिन नबीन से जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल तथा भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें बधाई दी.नितिन नबीन की नियुक्ति को भाजपा संगठन में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। युवा मोर्चा से संगठनात्मक यात्रा शुरू करने वाले नितिन नबीन को राष्ट्रीय प्रधान बनाकर पार्टी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भाजपा में पद नहीं, बल्कि परिश्रम और निष्ठा का महत्व है।.जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन की नियुक्ति से देश की राजनीति की दशा और दिशा दोनों बदलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी और यह नियुक्ति उसी सोच को दर्शाती है।.जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को राष्ट्रीय प्रधान बनाकर भाजपा ने परिवारवाद, वंशवाद और नामदार संस्कृति को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वही आगे बढ़ता है जो जनता के लिए काम करता है।.भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की लगन, मेहनत और निस्वार्थ सेवा ही उसकी तरक्की का मार्ग बनती है। नितिन नबीन की नियुक्ति इसका जीवंत उदाहरण है।.नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को आज भी एक कार्यकर्ता मानते हैं और पार्टी अध्यक्ष को अपना बॉस कहते हैं। यही भाजपा की कार्यसंस्कृति है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाती है।.इस नियुक्ति से देशभर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कार्यकर्ता अब यह महसूस कर रहा है कि मेहनत और ईमानदारी से वह भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुँच सकता है।.भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान नितिन नबीन से मिलते जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल एवं महामंत्री अशोक सरीन हिक्की।





