Punjab

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान आए आगे, बोले- पंजाब ने हमेशा दिया साथ,अब हमारी जिम्मेदारी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने टीवी शो बिग बॉस में पंजाब में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताई और देशवासियों से मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कहीं आपदा आई, पंजाब ने हमेशा आगे बढ़कर सहायता की है। लेकिन आज पंजाब खुद गंभीर संकट का सामना कर रहा है, इसलिए अब हमारा कर्तव्य है कि हम उसकी मदद करें।

सलमान खान ने कहा, “पंजाब में लगातार बाढ़ आ रही है। हालात बहुत खराब हैं। जिन किसानों ने हमें हमेशा अन्न दिया, वे आज अपने ही घरों से बेघर हो गए हैं। कई घर बाढ़ में बह गए या ढह गए हैं। यह वही कौम है, जो लंगर और निस्वार्थ सेवा के लिए जानी जाती है। जिसने कभी किसी को भूखा नहीं लौटाया। अब समय है कि हम सब मिलकर पंजाब के लिए खड़े हों।”

कलाकारों का सहयोग

पंजाब की इस त्रासदी में बॉलीवुड और पॉलीवुड कलाकार लगातार सहयोग कर रहे हैं। सोनू सूद, अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, अर्जुन ढिल्लों और सुनंदा शर्मा जैसे सितारे पहले ही मदद कर चुके हैं।

सोनू सूद सहित कई कलाकार और पंजाबी सिंगर सक्रिय रूप से राहत कार्यों में योगदान दे रहे हैं। उनकी मौजूदगी और सहयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत और उम्मीद की किरण साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *