PunjabPolitical

पटियाला में किसान राजनीति गरमाई: डल्लेवाल ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, बोले– जत्थेबंदी को तोड़ने की साजिश

7,JANUARY ,2026

पटियाला में बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन (सिधूपुर) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने उन पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। यह बयान पिशौरा सिंह सिधू के पुत्र दलवीर सिंह सिधूपुर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के जवाब में दिया गया। डल्लेवाल ने कहा कि दलवीर सिंह सिधूपुर उनकी पार्टी का सदस्य ही नहीं है और आठ जिलों के नेताओं के समर्थन का दावा पूरी तरह झूठा है।

डल्लेवाल ने बताया कि उनके साथ 22 जिलों के किसान नेता मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पिशौरा सिंह सिधू के बाद जब उन्होंने प्रधानगी संभाली, तब से किसान आंदोलन नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। चुनाव न करवाए जाने के आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन सालों से किसान लगातार धरनों और आंदोलनों में व्यस्त रहे, जिनमें खनौरी बॉर्डर और मोगा के लंबे धरने शामिल हैं, इसलिए चुनाव संभव नहीं हो पाए।

किसान नेता ने दावा किया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और सभी किसान जत्थेबंदियां उनके साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल के जरिए भाजपा किसान जत्थेबंदियों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। शुभकरण की मौत को लेकर लगाए गए आरोपों को भी उन्होंने झूठा बताया। डल्लेवाल ने स्पष्ट किया कि उनकी जत्थेबंदी किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नहीं है और न ही वह किसी को किसी पार्टी के समर्थन की अपील करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *