breakingIndiaPolitics

पीएम मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ का असर: मैक्रों बोले ‘जय हो’, भारत-फ्रांस दोस्ती की नई मिसाल

18 फरवरी मुंबई। भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात ने एक बार फिर ‘कार डिप्लोमेसी’ को सुर्खियों में ला दिया। दोनों नेता मालाबार हिल स्थित लोक भवन से ताज महल पैलेस होटल तक एक ही कार में सफर करते नजर आए। उनकी गाड़ी मरीन ड्राइव, जिसे ‘क्वीन नेकलेस’ कहा जाता है, से होकर गुजरी।इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई की जमकर तारीफ की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए ‘Jai Ho!’ लिखा। यह दृश्य भारत-फ्रांस संबंधों की गहराती दोस्ती का प्रतीक बना। पीएम मोदी की यह अनौपचारिक कूटनीतिक शैली पहले भी कई वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा में रह चुकी है, जो मजबूत व्यक्तिगत रिश्तों के जरिए अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नई ऊंचाई देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *