Punjab

पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या

25.jan..मानसा: सीनियर कांग्रेस नेता और पीआरटीसी के पूर्व डायरेक्टर कर्म सिंह चौहान की भतीजी और मानसा से लगे गाँव खिन्नल की पूर्व सरपंच महिंदरजीत कौर की सिर पर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उसके पति पर भी गोलियां चलाईं जिन्होंने कार में लगने से जान बीतने से बच गई। पुलिस ने इस हत्याकांड के दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। डीएसपी बूटा सिंह ने दावा किया कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतका के पति मनप्रीत सिंह के बयान पर अमनिंदर सिंह, उसके पिता भगवंत सिंह और गुरपाल सिंह निवासी खिन्नल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पर किसी की गिरफ्ताररी नहीं हुई है। आरोपी पूर्व सरपंच के जेष्ठ और भतीजे हैं।

जानकारी के अनुसार यह हत्या उस समय हुई जब पति-पत्नी अपने खेत से घर आ रहे थे। हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान गोलियां लगने से पूर्व सरपंच महिंदरजीत कौर (43) मौके पर ही मृत हो गई। जानकारी मिलने पर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कुछ आरोपियों के नाम भी लिए हैं। मृतका महिंदरजीत कौर के चाचा कर्म सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी ने उनके खेत में पत्थर और मलबा डाल दिया था। हालांकि उनकी भतीजी का परिवार बुढलाडा में रहता है, पर वह कई बार खेत देखने के लिए गाँव आया करता था।

उन्होंने पुलिस को फॉर्म पर मलबा डाले जाने की शिकायत भी की थी। आज शनिवार दोपहर जब महिंदरजीत कौर और उनके पति मनप्रीत सिंह अपनी कार में से खेत से गुजर रहे थे, तो उन पर गोलियां चल गईं। हमलावरों ने महिंदरजीत कौर के सिर में तीन गोलियां मारीं, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनप्रीत सिंह का बचाव हो गया। उन्होंने कहा कि गोलियां मारकर हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतका का एकलौता पुत्र पिछले चार सालों से कनाडा में रह रहा है। उसके आने के बाद और पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद ही शव का संस्कार किया जा सकेगा। पुलिस ने ही शव को मानसा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *