breakingJalandharPoliticalPoliticsPunjab

जालंधर में पीएम मोदी का कार्यक्रम बदला, 1 की जगह 2 फरवरी को होगा दौरा।

JALANDHAR 30,JANUARY

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा नहीं हुआ स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री 1 फरवरी को जालंधर आएंगे। इस दौरान वे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे, जहां करीब 50 मिनट तक रुकेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगे और मथा टेककर आशीर्वाद लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर संगत को संबोधित भी कर सकते हैं। इस दौरे को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर डेरा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। डेरा परिसर में अस्थायी हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है ताकि प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की जा सके।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पहले आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसके बाद वे विशेष हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *