भाजपा छोड़ मोंटी सहगल ने की घर वापसी,
राजा वड़िंग ने खुद कांग्रेस में करवाया शामिल
भाजपा छोड़ मोंटी सहगल ने की घर वापसी,
राजा वड़िंग ने खुद कांग्रेस में करवाया शामिल
जालंधर(सहज जुनेजा) : भाजपा छोड़ कांग्रेस में घर वापसी करने के बाद मोंटी सहगल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से खफा हो कर कांग्रेस में दोबारा आने का मन बनाया। मोंटी को कांग्रेस में शामिल करवाने के बाद राजा वड़िंग ने कहा कि मोंटी बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता है। इन्हें जल्दी ही पार्टी एक बड़े पद से निवाजेगी। जिसके बाद राजा वड़िंग ने आप सरकार पर जमकर तंज कसे और कहां की आप सरकार को 1 साल हो गया है पूरा हो गया, आज हम मीडिया के माध्यम से इनसे सवाल करते है। पंजाब के लोगो से जो वादे किये थे सब फेल है यानि की पूरी तरह से फेल पार्टी रही है। सांगरूर लोकसभा उप चुनाव हर चुके है और अब जालंधर मे हारेंगे। आप सरकार ने कहां था आम लोगो से पूछ कर उमीदवार दिया करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा सुशील रिंकू को चुनाव मे खड़ा किया जिस वजह से बहत सारे आप के कार्यकर्ता नराज है। विधानसभा चुनाव के वक़्त बहत सारे इलज़ाम लगाए थे लेकिन अब इनकी पार्टी मे आने के बाद सब कुछ सही हो गया। पंजाब मे हालत बहुत बुरे कर दिये है छोटे होते देखा करता था मिटी के बंकर बने होते थे और जवान खडे होते थे और आज भी ये ही हालत कर दिये है और पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। मूसेवाले की मौत का इंसाफ तो नहीं मिला उल्टा उनके परिवार को धमकिया मिल रही है की बेटे के पास भेज देंगे।
पंजाब पुलिस के एस एस पी राजजीत सिंह को बर्खास्त कर दिया है , पर अभी तक गिरफ्तार नहीं किया वो फरार हो चुका है इसको लेकर पंजाब प्रधान राजा वडिंग ने कहा कि करवाई में इतना जायदा समय क्यों लगा, लोकसभा उप चुनाव के समय में ही अधिकारियों को बर्खास्त क्यों किया जाता है, हम नहीं कहते हैं गलत लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी, लेकिन कार्रवाई करने में इतना समय क्यों लगा।
किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने को लेकर कहा कि किसानों की कई मांगे जायज है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। बहुत जगह अभी तक गदावरी नहीं हुई है और बहुत से किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। कुछ दिन बाद फसल कट जाएगी, तो किसान किस तरह अपना नुकसान दिखाएंगे।


