मशहूर बॉलीवुड सिंगर का हादसे में निधन, 52 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

गायक ज़ुबिन गर्ग का 52 साल की उम्र में देहांत हो गया है। डॉक्टरी जांच और व्यापक देखभाल के बावजूद डॉक्टर ज़ुबिन गर्ग को बचाने में असमर्थ रहे। ज़ुबिन नॉर्थ-ईस्ट फेस्टिवल के लिए सिंगापुर में थे, जहां आज उनका कार्यक्रम होना था। मशहूर असमी गायक ज़ुबिन गर्ग का सिंगापुर में एक स्कूबा डाइविंग हादसे के बाद निधन हो गया है। वह 52 साल के थे।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से बचाया और नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरी जांच और देखभाल के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचाने में असमर्थ रहे।उनके अचानक निधन ने प्रशंसकों और पूरे असमी समाज को गहरा सदमा पहुँचाया है, जिससे भारत के संगीत उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।
