Punjab

मोहाली SSP कार्यालय के बाहर दिनदहाड़े गोलीकांड

28..jan..मोहाली के एसएसपी कार्यालय के बाहर एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने सुबह के समय मुख्य सड़क पर स्थित SSP दफ्तर के बाहर पार्किंग एरिया में निशाना साधा और ताबड़तोड़ गोलीबारी की। युवक को कई गोलियां लगीं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने मृतक की पहचान रुड़की (उत्तराखंड) निवासी गुरप्रीत के रूप में की है, जो उस समय किसी कार्य से मोहाली आया हुआ था। शुरुआती जांच में लगता है कि गोलीकांड की वजह कुछ घरेलू विवाद या परसनल रंजिश हो सकती है, लेकिन पुलिस हर एंगल से यह मामला खंगाल रही है। मृतक की पत्नी भी घटना के दौरान घायल हुई है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया और आसपास लगे CCTV फुटेज को जब्त कर लिया है। ASP और स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी संभावित सुबूत एकत्रित करके वे जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि ऐसी हिंसा शहर के सबसे प्रमुख पुलिस ऑफिस के सामने होने से इलाके में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था मजबूत करे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं, लेकिन मोबाइल टावर डेटा और फुटेज से आगे की क्लू मिल सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *