Punjab

इमीग्रेशन फ्रॉड क्वीन रश्मि सिंह और रूबल ट्रेवल एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर करते थे लोगों से धोखा लोगों ने लगाया धरना f.i.r. हुई दर्ज

पंजाब से आए दिन विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी के मामले सामने आते ही रहते है। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है। यहां ठग एजेंटो द्वारा भोले-भाले लोगों के नकली दस्तावेज तैयार कर नकली वीजे को असली बताकर थमा देते है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के डब्लयूडब्लयूआईसीएस रशमी सिंह और रूबल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रशमी नेगी उर्फ रशमी सिंह निवासी 202 बी ब्लॉक हेमिल्टन टॉवर और रूबल कुमार पुत्र सतपाल निवासी 109 गीता कॉलोनी काला संघिया रोड़ के दोनों भोले-भाले लोगों के नकली दस्तावेज तैयार कर नकली वीजे को असली बताकर थमा देते है और उसके बाद उनके पासपोर्ट भी अपने पास रख लेते है।

 

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर आरोपी रूबल को गाड़ी सहित मौके पर काबू कर लिया। तालाशी के दौरान गाड़ी की अगली सीट से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें 118 पासपोर्ट थे। पुलिस ने जब रूबल से इन पासपोर्ट की जानकारी मांगी तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया।

 

पुलिस ने रूबल के ऊपर आईपीसी की धारा लगा कर पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं रूबल ने पुलिस को सूचना दी है कि वह ट्रेवल एंजेट का काम रशमी सिंह के साथ मिलकर करता है। पुलिस ने इस मामले में रशमी सिंह को भी नामजद कर लिया है।

 

उधर रश्मि नेगी ने डेली संवाद को फोन कर के अपना पक्ष रखा। रश्मि ने कहा कि उनके पास सारे सबूत हैं। उन्हें अंतरिम जमानत मिली है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं।