रात के अंधेरे में मौत से सामना: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक ने ली दो लोगों की जान पर बनी आफत
21.दिसंबर… जालंधर के डीएवी फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात सड़क बीच खड़े खराब ट्रक के कारण दो लोग हादसे का शिकार हो गए। ट्रक चालक मकसूदां से बठिंडा की ओर जाना लेकिन रास्ते में ट्रक खराब होने के कारण ड्राइवर ने उसे बीच सड़क में खड़ा कर दिया, जिस कारण पीछे से आ रहे ब्रेजा कार चालक ट्रक में टकराने के बाद वहाँ से निकल रहे डिलीवरी बॉय को भी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान कारण डिलीवरी बॉय जालंधर का रहने वाला सन्नी और कार चालक लवली गंभीर जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया।
ट्रक चालक गुरजीत सिंह ने बताया कि वह मकसूदां से बठिंडा की ओर जा रहा था कि जब वह डीएवी फ्लाईओवर के पास पहुँचा तो ट्रक का एक्सल टूट गया। रात होने के कारण वह ट्रक को साइड पर लगाकर उसमें ही सो गया। कुछ समय के बाद पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कार चालक ट्रक में टकरा गया और टक्कर के दौरान कार चालक ने पास से निकल डिलीवरी बॉय को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने कार चालक बाहर निकाला और इलाज के लिए जोशी अस्पताल में दाखिल करवाया।
थाना एक एएसआई गोपाल सिंह ने बताया उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि सड़क में बीच खराब ट्रक में कार चालक टकरा गया, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने सड़क के बीच खड़े खराब दोनों वाहनों को साइड पर करवाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और बनती कार्रवाई जरूर करेंगे



