राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन
राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का आज रीवा, मध्य प्रदेश में निधन हो गया। उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जाएगा, जहाँ उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की तैयारियाँ जारी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि दी है। डॉ. वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी चेहरे में से एक माने जाते थे और उन्होंने दशकों तक राम मंदिर के लिए सामाजिक और राजनीतिक समर्थन जुटाया। उनके निधन से अयोध्या व देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।उनकी भूमिका न केवल आंदोलन के दौरान सक्रिय थी, बल्कि उन्होंने सांसद के रूप में भी जनता की सेवा की और राम जन्मभूमि न्यास जैसे संगठनों में योगदान दिया।

