रेलवे रोड की दुकान पर चोरों का तांडव, दो बार लूटे देसी घी और नगदी

1 JANUARY जालंधर के रेलवे रोड पर परशोतम विश्वनाथ की दुकान पर चोरों ने दो बार धावा बोलकर भारी चोरी की। पहली वारदात रात 3:30 बजे हुई, जिसमें 25 किलो देसी घी, 8–10 टीन रिफाइंड तेल और लाखों रुपये नगदी ले जाकर फरार हो गए। चोरों ने सिर्फ 15 मिनट के अंतराल में दोबारा दुकान में घुसकर खानों और अन्य सामान की तलाशी ली और अतिरिक्त सामान व नगदी लेकर भाग गए।दुकान मालिक ने सुबह पड़ोसियों से घटना की जानकारी पाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चार चोर दुकान में घुसते हैं और एक के बाद एक सामान उठाकर ले जाते हैं।पीड़ित ने बताया कि यह उनकी दुकान में दूसरी चोरी है और इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इस घटना ने इलाके में भय का माहौल बना दिया है। पुलिस ने कहा कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


