लुधियाना में तेज रफ्तार BMW ट्रांसफार्मर से टकराई, कार में लगी भीषण आग
लुधियाना, 18 फरवरी। मंगलवार तड़के कुंदनपुरी में पाहवा धर्मशाला के पास एक तेज रफ्तार BMW कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर कार के ऊपर आ गिरा, जिससे शॉर्ट सर्किट के बाद जोरदार धमाका हुआ और गाड़ी में भीषण आग लग गई।कार सवार दोनों युवक समय रहते वाहन से कूद गए और उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक कुंदनपुरी इलाके के रहने वाले हैं। सुबह करीब 4 बजे वे झंडू चौक की ओर से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

