शराब घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता मनीष सिसोदिया और विजय नायर
जालंधर।
दिल्ली शराब घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व विजय नायर ही थे। इसका खुलासा सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में किया है। सिसोदिया की जमानत पटीशन का विरोध करते हुए यह बातें सीबीआई ने दिल्ली में कहीं। सीबीआई ने यह भी कहा कि अगर इन्हें जमानत दी जाती है तो यह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। इस घोटाले में आप के कई नेता शामिल हैं। बताया जाता है कि दिल्ली शराब घोटाले की आंच धीरे-धीरे पंजाब की तरफ भी मुड़ रही है। जिससे आम आदमी पार्टी की पंजाब में भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
