संदिग्ध हालात में रिटायर्ड आईजी को लगी गोली, हालत गंभीर

22,DECEMBER,PATIALA
पंजाब के पटियाला स्थित अर्बन स्टेट इलाके में रहने वाले पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त आईजी अमर सिंह चहल को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की घटना सामने आई है। गोली लगने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस को घटनास्थल से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

