Punjab

संभल: बुलडोजर एक्शन से पहले ही लोग खुद ही अवैध निर्माण तोड़ने लगे

6… jan..उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सालार और राया बुजुर्ग गांव में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी के बीच ही मामला गरमा गया। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद (मदीना मस्जिद) और एक मदरसे को हटाने की तिथि 4 जनवरी 2026 को तय की थी, लेकिन बुलडोजर के आने से पहले ही स्थानीय समुदाय के लोगों ने रातभर हथौड़ा‑छेनी उठाकर खुद ही मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया

जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो एक मस्जिद का बड़ा हिस्सा पहले ही गिर चुका था। यही नहीं, गांव वालों की इस तेजी से उठाई गई कार्रवाई ने सभी को चौंका दिया। प्रशासन ने बताया कि अवैध मस्जिद और मदरसा सरकारी जमीन पर बनाए गए थे और अदालत के फैसले के बाद ही उन्हें हटाया जा रहा था।

प्रशासन की ओर से बुलडोजर के साथ भारी पुलिस फ़ोर्स और राजस्व अधिकारी भी तैनात रहे। उन्होंने 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने अवैध मदरसे को भी ध्वस्त किया और लगभग 2.5 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया

स्थानीय तहसीलदार ने कहा कि यह सकारात्मक कदम है कि लोग स्वयं अवैध निर्माण को हटाने के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे प्रशासन की कार्रवाई को भी बल मिला है।

इस घटना से इलाके में अवैध कब्जों और सरकारी संपत्ति पर नियंत्रण के प्रति प्रशासन और स्थानीय लोगों की साझा सक्रियता सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *