Punjab

सरिए भरा ट्रक पलटने से जीटी रोड पर भारी जाम

जालंधर: 20 NOV लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पास फ्लाईओवर पर सरिए भरा ट्रक पलटने से जीटी रोड पर भारी जाम लग गया। इस घटना में ट्रक में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। इस घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन लुधियाना से जालंधर आने-जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी के छात्र करीब 2 किलोमीटर पैदल चल कर क्लास लगाने के पहुंचे। वहीं जाम में फंसे लोग ऑफिस जाने से लेट हुए। घटना की सूचना मिलने पर एसएसफ फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे।जहां क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा कि यह जाम लवली यूनिवर्सिटी से लेकर फगवाड़ा के चक्क हकीम तक पहुंच गया है। जाम के चलते ऑफिस जाने वाले लोग लेट, वहीं LPU और आसपास के कॉलेजों के छात्र पैदल बसों से उतरकर क्लास की ओर जाते दिखे। चार घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाया था, जिससे यात्रियों में भारी रोष देखने को मिला। वहां मौजूद लोगों ने कहां चार घंटे जाम लगने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस का कोई कर्मचारी ट्रैफिक सुचारू करवाने नहीं पहुंचा। वहां मौजूद कमल अरोड़ा ने बताया कि वो अमृतसर अपने भतीजे की शादी समारोह में जा रहे हैं लेकिन पिछले करीब 2 घंटे में जाम में फंसे हुए है। इसी प्रकार शशि कालिया ने बताया वो अपने दफ्तर ड्यूटी पर जा रहे हैं लेकिन साढ़े 8 बजे से जाम में फंसे हुए है। ऑफिस में जरुरी मीटिंग में पहुंचना है लेकिन ट्रैफिक आगे पीछे भी नहीं हो रहा कैसे पहुंचेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *