सामंथा रूथ प्रभु: आत्मसम्मान की मिसाल
21.jan..साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु न सिर्फ अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपने बेबाक फैसलों और आत्मसम्मान के लिए भी चर्चा में रहती हैं। हाल के दिनों में उनसे जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।.रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा रूथ प्रभु ने एक बड़े समझौते में लगभग 200 करोड़ रुपये की रकम ठुकरा दी। बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव उनके निजी जीवन और तलाक से जुड़ी शर्तों के साथ आया था, जिसे उन्होंने स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।.कहा जाता है कि सामंथा ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा.“मुझे दौलत नहीं, आत्मसम्मान चाहिए।.यह बयान उनके मजबूत व्यक्तित्व और आत्मनिर्भर सोच को दर्शाता है। आज के दौर में, जहां कई लोग पैसों के आगे समझौता कर लेते हैं, वहां सामंथा का यह रुख उन्हें अलग पहचान देता है।.फिल्मी दुनिया में तलाक के बाद एलुमनी या सेटलमेंट को लेकर अक्सर सुर्खियां बनती हैं। लेकिन सामंथा ने दिखा दिया कि रिश्तों के टूटने के बाद भी गरिमा और आत्मसम्मान बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने किसी भी तरह की आर्थिक निर्भरता को स्वीकार नहीं किया।.सामंथा के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैंस उन्हें “स्ट्रॉन्ग वुमन” और “इंस्पिरेशन” बता रहे हैं। खासकर युवाओं के लिए यह संदेश है कि आत्मसम्मान किसी भी कीमत से बड़ा होता है।.यही वजह है कि कई लोग साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स और एक्ट्रेसेज़ को पसंद करते हैं। यहां प्रोफेशनलिज़्म, आत्मसम्मान और निजी फैसलों को प्राथमिकता दी जाती है।.सामंथा रूथ प्रभु का यह कदम साबित करता है कि असली अमीरी पैसे में नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मबल में होती है। उनका यह फैसला लंबे समय तक याद रखा जाएगा।


