Punjab

“सेवा की बात करके सत्ता में आई AAP, आज जनता से किए वादे निभाने में नाकाम : प्रदीप खुल्लर

जालंधर भाजपा के सक्रिय और चर्चित नेता प्रदीप खुल्लर ने शहर में फैली प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह (IAS) को एक विस्तृत शिकायत पत्र भेजा है। यह पत्र स्पीड पोस्ट और विभागीय ईमेल — दोनों माध्यमों से प्रेषित किया गया है।
खुल्लर ने अपने पत्र में बताया कि मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग, जालंधर वेस्ट पर लगभग 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटें स्थापित हैं, लेकिन पिछले 10 महीनों से एक भी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही। यह मार्ग नहर किनारे बने सैरगाह से जुड़ा हुआ है, जहाँ रोज़ाना सैकड़ों लोग टहलने और व्यायाम के लिए आते हैं। अंधेरा होने के कारण यह इलाका अब दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों के खतरे का केंद्र बनता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार नगर निगम के जे.ई., एस.डी.ओ., एक्सियन, एस.सी., मेयर और स्थानीय विधायक को शिकायत दी, लेकिन कोई अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुआ।

खुल्लर ने प्रमुख सचिव से अनुरोध किया है कि जिन अधिकारियों ने लापरवाही बरती है, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे नगर निगम कमिश्नर और मेयर कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी आरोप लगाया कि “सेवा की बात करके सत्ता में आई AAP, आज जनता से किए वादे निभाने में नाकाम साबित हो रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *