IndiaPunjab

हार्दिक पांड्या का दिल जीतने वाला जेस्चर, चोटिल कैमरामैन से मिलने खुद पहुंचे मैदान पर

20..दिसंबर…अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 5वें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने न सिर्फ अपने बल्ले से धमाल मचाया, बल्कि मैदान पर अपने इंसानियत भरे व्यवहार से भी सभी का दिल जीत लिया। मैच के दौरान हार्दिक ने 5 शानदार छक्के जड़े, जिनमें से एक सिक्स सीधे बाउंड्री के पास मौजूद कैमरामैन को जा लगा और वह चोटिल हो गया। यह दृश्य देखकर डगआउट में बैठे भारतीय टीम के खिलाड़ी भी कुछ पल के लिए चौंक गए।

हालांकि इसके बाद जो हुआ, उसने इस मैच को और भी खास बना दिया। हार्दिक पांड्या खुद मैदान से बाहर जाकर चोटिल कैमरामैन से मिलने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उसका हालचाल पूछा, फिर उसे गले लगाया और उसकी चोट को ध्यान से देखा। इतना ही नहीं, हार्दिक ने अपने हाथों से कैमरामैन की चोट पर सेकाई भी की। यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

फैंस हार्दिक पांड्या के इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग उन्हें सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी बता रहे हैं। मैदान पर आक्रामक अंदाज और मैदान के बाहर मानवीय व्यवहार—हार्दिक पांड्या एक बार फिर फैंस के चहेते बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *