जालंधर RTA के अधिकारी रविंदर सिंह गिल की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

31,DECEMBER JALANDHAR
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के RTA (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) अधिकारी रविंदर सिंह गिल का निधन हो गया। उनकी लाश जालंधर हाईट्स स्थित उनके फ्लैट के बाथरूम में पाई गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
रविंदर सिंह गिल चंडीगढ़ हैड ऑफिस के प्रभारी थे, लेकिन उन्हें जालंधर RTA का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया था। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि RTA के गनमैन ने बाथरूम में उनकी लाश देखकर पुलिस को सूचित किया।
पुलिस अब सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और सहयोगी अधिकारियों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। रविंदर सिंह गिल का कार्यकाल प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जाता था।

