breakingPunjab

अकाली दल नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग

25.jan..लुधियाना (पंजाब) में शनिवार रात एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह चीमा पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। यह वारदात दोराहा क्षेत्र के गुरथली पुल के पास तब हुई जब वह अपनी इनोवा कार से लुधियाना से दोराहा लौट रहे थे।.सूचना के मुताबिक, बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पहले उनके वाहन को रोकने की कोशिश की। अंधेरी रात और संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए चीमा ने कार को आगे बढ़ाना जारी रखा, तभी हमलावरों ने गोलियां चलाईं। हमलों में कोई भी गोली सीधे उनकी तरफ नहीं बल्कि कार की खिड़की पर जा लगी, जिससे सौभाग्य से उन्हें कोई शारीरिक चोट नहीं आई।.चीमा ने फौरन अपनी कार रोके बिना दोराहा थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने के अधिकारीयों ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।.घटना के बाद अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रवक्ता संदीप सिंह रुपालों भी दोराहा थाना पहुंचे और उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने इस हमले को कानून व्यवस्था की अनदेखी बताते हुए चिंता जताई।.पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच हर दिशा से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का भरोसा दिलाया है। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, खासकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *