breaking

चाइना डोर से 14 वर्षीय युवक की गर्दन कटी, मौत

चाइना डोर से 14 वर्षीय युवक की गर्दन कटी
मौत

वंदे भारत- ( दीपांशु चोपड़ा )आदमपुर के मोहल्ला अजीत नगर के 6वीं कक्षा के विद्यार्थी जयवीर सिंह पुत्र सतविंदर सिंह की गर्दन चाइना डोर से कटने से मृत्यु हो गई।इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक जयवीर सिंह के बड़े भाई हरजोत सिंह ने बताया कि वह अपने भाई के साथ एक्टिवा पर सवार होकर डाकघर में किसी काम से आए थे, तभी दाना मंडी आदमपुर से अजीत नगर की ओर जाने वाले रास्ते में मेरे छोटे भाई जयवीर सिंह की गर्दन में चाइना डोर फंस जाने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस दौरान मैंने घायल भाई को अस्पताल ले जाने के लिए लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की।

बाद में मैंने अपने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी युवक अपनी मोटरसाइकिल लेकर आया तो मैं उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर सिविल अस्पताल आदमपुर ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जयवीर सिंह कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ता था। आदमपुर के लोगों ने पुलिस और सिविल प्रशासन से पुरजोर मांग की कि प्रतिबंधित चाइना डोर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त अ कार्रवाई की जाए ताकि इस डोर से मे और किसी की जान न जाए। रख आदमपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।