news

OTT की 18 साइट्स हुई ब्लॉक, अश्लील सामग्री परोसने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इन दिनों लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। सिनेमा से ज्यादा लोग ओटीटी देखना पसंद कर रहे हैं। यहां हर तरह का कंटेंट ऑडियंस के लिए मौजूद है। लेकिन इस प्लेटफॉर्म को लेकर लगातार एक शिकायत सामने आ रही है।कुछ लोग इस बात के खिलाफ हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अश्लील कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं। अब इस समस्या का समाधान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निकाल लिया है और ऐसी ही अश्लील सामग्री परोसने वाले कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कदम उठा लिया है|

बीते दिन कैबिनेट सेक्रेटरी ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर वाला एक नोटिफिकेशन जारी किया। जिसके अनुसार अब से ऑनलाइन फिल्मों के साथ ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रम, ऑनलाइन समाचार और करंट अफेयर्स के कंटेंट सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आएंगे। यानि अब सभी प्लेटफार्म्स पर MIB की पूरी नजर होगी और इससे इन प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जा रही हिंसा और वल्गरिटी पर कुछ लगाम लगने में मदद मिलेगी

सामने आई जानकारी के मुताबिक, अब अश्लील और वल्गर कंटेंट देने वाले 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया गया है। इन्हें पहले कई बार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तरफ से चेतावनी दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, देशभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की 19 वेबसाइटस, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को ब्लॉक किया जा चुका है। दरअसल, IT एक्ट, भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) और महिलाओं के खिलाफ अश्लील चीजें दर्शाने (जिन पर रोक है) में हुए उल्लंघन पर अब एक्शन लिया गया है।