news

पंजाब में 19 पटवारियों ने दिया इस्तीफा, नहीं करेंगे काम

वंदे भारत-पंजाब भर में पटवारियों और कानूनगो ने अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा संघर्ष और तेज कर दिया है, जिसके चलते पंजाब भर में पटवारियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब भर से करीब 19 पटवारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक जालंधर के 17 ठेके पर रखे गए रिटायर्ड पटवारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं अमृतसर में भी 2 पटवारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

वहीं तहसील शाहकोट के अधीन आते रिटायर्ड पटवारियों ने एडिशनल चार्ज लेने से इंकार कर दिया है। इनमें जसविंदर सिंह, हरमेल चंद, गुरमेल सिंह, दलजीत सिंह, बलदेव सिंह, मलकीत सिंह, बलकार सिंह और परमजीत सिंह का नाम शामिल है

जिक्रयोग्य है कि पटवारियों की हड़ताल के चलते आम लोगों को एक तरफ जहां काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं जिला प्रशासन ने ठेके पर रखे सेवानिवृत पटवारियों की नियुक्यिां करते हुए खाली सर्कलों का एडिशनल कार्यभार सौंपा है ताकि पक्के पटवारियों द्वारा छोड़े एडिशनल सर्कलों का कामकाज प्रभावित होने से आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।