Crime

22 ग्राम हेरोइन के साथ 2 काबू, केस दर्ज

वंदे भारत- जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आज दो ड्रग तस्करों को 22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।फिल्लौर के डीएसपी जगदीश राज ने कहा कि थाला गांव के रहने वाले कमलदीप सिंह और अमरारी के रहने वाले बलविंदर राम को पुलिस ने 10 ग्राम और 12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

दोनों के खिलाफ फिल्लौर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों लंबे समय से फिल्लौर के आसपास के गांवों में चोरी-छिपे ड्रग्स बेच रहे थे।