Crime

मुरथल टोल प्लाजा में पंजाब के 2 युवकों ने लहराई तलवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

( वंदे भारत ) टोल पर तलवार लहराते हुए पगड़ी बांधे युवक।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर मुरथल टोल पर पंजाब से आने वाले दो सरदारों ने टोल बूथ पर पहुंचकर टोल देने से मना कर दिया।

जब बूथ कर्मचारियों ने आगे नहीं जाने दिया तो दोनों ने अपनी तलवार (Sword) बाहर निकालकर हवा में लहरा दी। कर्मचारी डर के चलते बूथ को छोड़कर भाग गए, जिसके बाद दोनों आरोपित अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बता दें कि सोनीपत जीटी रोड पर स्थित टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे 44 पर भिगान टोल प्लाजा पर टोल क्रॉस करने के दौरान झगड़ा हुआ। जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार दो सरदार मुरथल भिगान टोल पर पहुंचे। इस दौरान टोल देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद होने के बाद गाड़ी से दोनों सरदारों ने टोल न देने को लेकर हवा में तलवार लहराई। इस दौरान तलवारे निकालने के बाद टोल कर्मचारी अपने बूथ छोड़कर भाग गए। दोनों सरदारों ने काफी देर तक हवा में तलवार लहराई। इस दौरान अन्य वाहन

चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी है। टोल अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। एसीपी गोरखपाल ने बताया कि सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जल्द आरोपितों के खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।